मुजफ्फरनगर। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई आंगनबाड़ी सहायिका को न्याय दिलाने के लिए परिजनों को करीब डेढ़ महीने तक पुलिस के चक्कर लगाने पड़े। आखिरकार पीड़िता के भाई की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।मामला आनंदपुरी क्षेत्र का है। शिकायत के मुताबिक, 11 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे आंगनबाड़ी सहायिका सरवत जहां कच्ची सड़क से होकर गुजर रही थीं। इसी दौरान आनंदपुरी निवासी जितिन प्रजापति की बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सरवत जहां सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।दुर्घटना में उनके दोनों कुल्हों की हड्डियां टूट गईं, जबकि रीढ़ की हड्डी में भी गंभीर चोट आई। चोटों के चलते उनके लिए सामान्य रूप से चलना-फिरना तक मुश्किल हो गया है। वह आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर कार्यरत हैं। हादसे के बाद उनकी नौकरी और रोजमर्रा की जिंदगी भी प्रभावित हुई है।पीड़िता के भाई खुर्शीद अनवर का आरोप है कि हादसे के बाद उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की, लेकिन काफी समय तक सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद 28 नवंबर 2026 को उन्होंने थाना सिविल लाइन में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।शिकायत में बाइक चालक जितिन प्रजापति को हादसे का जिम्मेदार बताया गया है। दुर्घटना में शामिल बाइक का नंबर यूपी-12-बीटी-7131 बताया गया है। परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group