मुज़फ्फरनगर। जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सूजड़ में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका का शव उसके ही घर में फांसी के फंदे से लटका मिला, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान नीशा के रूप में हुई है। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए।
इसी बीच मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि यह मामला सामान्य नहीं है और इसकी गहन जांच होनी चाहिए।
पुलिस ने मौके पर पंचनामा की कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group