मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में एक किशोर की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है, जिससे पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार करीब 16 वर्षीय किशोर अपने ही घर में फंदे से लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर एकत्र हो गए। बताया जाता है कि परिजनों ने ही सबसे पहले किशोर को लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया और घटना की जानकारी जुटाई।
प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसके पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके चलते पुलिस को लौटना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group