अमेठी ज़िले के जायस कस्बे में एक ऐसा हृदयविदारक दृश्य सामने आया जिसने पूरे क्षेत्र को भावुक कर दिया। मोहल्ला निखई निवासी 22 वर्षीय आकाश और उसकी 20 वर्षीय पत्नी ज्योति की कहानी अब पूरे गाँव में चर्चा का विषय बन गई है।ज्योति आठ महीने की गर्भवती थी और मंगलवार दोपहर अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन में गौरीगंज के संयुक्त जिला अस्पताल पहुँचाया, लेकिन हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे रायबरेली के एम्स अस्पताल रेफर कर दिया। वहाँ पहुँचते ही डॉक्टरों ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया।पत्नी की मौत की खबर मिलते ही आकाश का संसार उजड़ गया। वह पूरे समय ज्योति की तस्वीर थामे रोता रहा। परिवारवालों ने बताया कि उसने न कुछ खाया न पिया — बस खामोश होकर सिसकियाँ भरता रहा। कुछ ही घंटों में उसकी भी तबीयत बिगड़ी और बुधवार को उसने भी दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।दोनों की शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ था। उनके घर से एक साथ उठी अर्थी ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। मोहल्ले के लोग कहते हैं — आकाश और ज्योति का रिश्ता सच्चे प्रेम का प्रतीक था, जिसने मौत के बाद भी साथ नहीं छोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group