हरियाणा। करनाल जिले में एक नाबालिग छात्र द्वारा रची गई अपहरण की फर्जी कहानी ने पुलिस और परिवार दोनों को हैरान कर दिया। नौवीं कक्षा में पढ़ने वाला यह छात्र पढ़ाई से बचने और परिजनों को डराने के उद्देश्य से घर से निकल गया और खुद को अगवा दिखाने लगा।
छात्र के लापता होने के बाद परिजनों को एक फोन कॉल आई, जिसमें दो लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने तुरंत मोबाइल सर्विलांस शुरू किया और कुछ ही घंटों में छात्र को सुरक्षित बरामद कर लिया।
पुलिस पूछताछ में छात्र ने स्वीकार किया कि उसने यह सब दबाव और डर के चलते किया। पुलिस ने नाबालिग होने के कारण कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की, लेकिन काउंसलिंग कराने की सलाह दी है।
