शामली। जिले में पारिवारिक जमीन विवाद ने नया मोड़ ले लिया है, जब लिलौन गांव के CISF जवान अर्जुन सिंह अपनी मां के साथ शनिवार को कोतवाली पहुँचे। जवान ने आरोप लगाया कि परिवार के ही कुछ सदस्य प्रॉपर्टी कारोबारियों की मदद से उनकी पैतृक जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
अर्जुन सिंह ने बताया कि परिवार की कुल जमीन पांच हिस्सों में बंटी है, लेकिन एक पक्ष अपने से अधिक भूमि पर दावा ठोकते हुए पिलर लगवाने की तैयारी कर रहा है। जवान का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें धमकी दी गई कि उनकी नौकरी पर भी असर डाला जा सकता है और किसी फर्जी मुकदमे में फँसाया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि पहले उनसे छह लाख रुपये लेने का दबाव बनाया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जवान ने अपनी मां के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि लगातार बढ़ते विवाद के कारण परिवार पर तनाव बढ़ रहा है और जमीन पर कब्जे की आशंका बनी हुई है।
पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है और दस्तावेजों व जमीन की हिस्सेदारी की कानूनी स्थिति की पड़ताल की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group