मुंबई। विनोबा भावे नगर क्षेत्र में एक छात्र पर जन्मदिन मनाने के नाम पर किया गया जानलेवा हमला इलाके में दहशत का कारण बना हुआ है। 21 वर्षीय अब्दुल रहमान को उसके ही पाँच परिचित युवकों ने देर रात घर से नीचे बुलाया। दोस्तों ने पहले उसे केक काटने का झांसा दिया, लेकिन जैसे ही वह नीचे आया, उस पर अंडे और छोटे पत्थर फेंककर बदसलूकी की गई।

इसके बाद आरोपियों में से एक युवक बोतल में भरा ज्वलनशील पदार्थ लेकर आया और अचानक अब्दुल पर उड़ेल दिया। कुछ ही सेकंड में पीछे से आग लगा दी गई, जिससे वह चीखते हुए सड़क पर दौड़ पड़ा। राहगीरों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुंचाया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसने पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस ने ऐयाज़ मलिक, अशरफ मलिक, कासिम चौधरी, हुसैफ़ा खान और शरीफ़ शेख—इन पाँचों को गिरफ्तार करते हुए हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। डॉक्टरों के अनुसार छात्र की हालत अब स्थिर है और उसका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group