मुज़फ्फरनगर। दिल्ली–हरिद्वार हाईवे अचानक अफरातफरी से भर गया, जब बेगराजपुर के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की बस चलते-चलते बेकाबू हो गई। करीब 11 बजे बस की ट्राई-रॉड अचानक टूट गई, जिससे स्टेयरिंग फेल होते ही वाहन डगमगाया और सीधे आगे चल रही एक बाइक पर चढ़ गया।

तेज़ आवाज़ के साथ हुई इस टक्कर में बाइक पर सवार दो महिलाएं और एक पुरुष सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने फौरन उन्हें संभाला और बेगराजपुर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर निगरानी बनी हुई है।
घटना के बाद हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई। बस में सवार यात्री घबराकर बाहर निकल आए, लेकिन चालक अनिल और परिचालक सुमित की त्वरित प्रतिक्रिया से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस और बाइक को सीज़ कर लिया और तकनीकी खराबी की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group