मुजफ्फरनगर, 9 सितंबर 26। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन देश दीपक सिंह की अध्यक्षता में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जनशिकायतों के निस्तारण की विभागवार समीक्षा की गई। एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता जनशिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान करना है। कोई भी शिकायत डिफाल्टर श्रेणी में पहुंचने से पहले उसका निस्तारण किया जाना चाहिए। इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने जल जीवन मिशन ग्रामीण, खंड शिक्षा अधिकारी पुरकाजी व जानसठ, एडीओ पंचायत पुरकाजी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बुढ़ाना, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी शाहपुर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए।एडीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में केवल खानापूर्ति न हो, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी ध्यान रखा जाए। असंतुष्ट फीडबैक वाले मामलों की दोबारा समीक्षा कर जल्द समाधान कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निस्तारण की आख्या समय से अपलोड की जाए और जहां संभव हो, शिकायतों की आख्या तीन दिन पहले ही पोर्टल पर अपलोड कर दी जाए।उन्होंने बताया कि आईजीआरएस की अगली समीक्षा 17 सितंबर को होगी। यदि तब तक संबंधित विभागों की स्थिति में सुधार नहीं आया तो अधिकारी और संबंधित लिपिक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होने से शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि बढ़ेगी और जनपद की रैंकिंग में भी सुधार आएगा।बैठक में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group