मुजफ्फरनगर। जिले में देर रात पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। रतनपुरी, मीरापुर और सिविल लाइन थानों को नए प्रभारी मिले हैं। वहीं कुछ उपनिरीक्षकों को चौकी और अन्य स्थानों पर तैनाती दी गई है।रतनपुरी थाने की जिम्मेदारी अब महावीर सिंह चौहान को सौंपी गई है। यहां तैनात रहे राकेश कुमार को अपराध शाखा भेजा गया है। इसी तरह मीरापुर थाने की कमान इंद्रजीत सिंह को दी गई है। मीरापुर के प्रभारी रहे राजीव शर्मा को गैरजनपद स्थानांतरण के चलते पुलिस लाइन भेजा गया है।सिविल लाइन थाने का प्रभारी रघुराज सिंह को बनाया गया है। इसके अलावा थाना खतौली में तैनात उपनिरीक्षक संजय कुमार को रतनपुरी की रियावली नंगला चौकी का प्रभारी बनाया गया है।थाना बुढ़ाना से रामअवतार सिंह को जसौई चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। थाना खतौली से उपनिरीक्षक शिवकुमार शर्मा को क्षेत्राधिकारी जानसठ के कार्यालय भेजा गया है। वहीं डायल-112 में तैनात उपनिरीक्षक जयकृष्ण शर्मा को थाना तितावी में तैनाती दी गई है।पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों ने नई जिम्मेदारियां संभालने की तैयारी शुरू कर दी है।