बागपत। हरचंदपुर गांव में निकाह के महज 13 दिन बाद एक युवक की आत्महत्या से परिवार में मातम छा गया। मृतक की पहचान गांव निवासी आरिस (22) के रूप में हुई है। बताया गया कि निकाह के बाद पत्नी को साथ रखने को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।जानकारी के अनुसार, आरिस का निकाह आठ सितंबर को गांव की रहने वाली जारा के साथ हुआ था। दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। परिजनों की सहमति से दोनों का निकाह कराया गया था। हालांकि, शादी के बाद किसी बात को लेकर दंपती के बीच मनमुटाव हो गया। इसके बाद आरिस ने जारा को अपने साथ रखने से मना कर दिया।विवाद सुलझाने के लिए 21 सितंबर को दोनों परिवारों और गांव के लोगों के बीच बातचीत हुई। इस दौरान लड़की पक्ष की शादी में हुए खर्च की रकम लौटाने पर सहमति बनी। आरिस ने कथित तौर पर आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कही थी। समझाने के प्रयासों के बावजूद विवाद का समाधान नहीं हो सका।परिजनों के अनुसार, रात करीब ढाई बजे आरिस ने अपने घर के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस आत्महत्या के कारणों तथा निकाह के बाद हुए विवाद से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group