मुजफ्फरनगर। भोपा पुल पर गुरुवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार नगर पालिका के दो सफाई कर्मचारी घायल हो गए। दोनों कर्मचारी ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार, घायल आकाश और सागर नगर पालिका में आउटसोर्सिंग के माध्यम से सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। दोनों की तैनाती कुकड़ा के वार्ड संख्या 17 में है। गुरुवार सुबह दोनों बाइक से अपने कार्यस्थल की ओर जा रहे थे। जब वे भोपा पुल पर पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।घटना के बाद वाहन चालक के फरार होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। हादसे के कारण पुल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।