मुजफ्फरनगर(आकाश तायल)। दुर्गा अष्टमी के अवसर पर खतौली में धार्मिक आस्था और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने मां दुर्गा की आराधना के साथ शस्त्र पूजन किया। वहीं, रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने भजनों की धुन पर डांडिया नृत्य कर समां बांध दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय टोली के डॉ. चंद्रमोहन शर्मा, राकेश गुप्ता, सतीश अग्रवाल, राजेंद्र वर्मा और आलोक गोयल मौजूद रहे। गणेश वंदना और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा।केके पब्लिक स्कूल की बालिकाओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। उनकी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद दुर्गा वाहिनी की सदस्यों ने शस्त्र पूजन कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया।नवदुर्गा डांडिया महोत्सव में महिलाओं ने धार्मिक भजनों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन की संयोजक प्रतिभा गोयल और सोनिया नारंग ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि पूनम तायल ने अध्यक्षता की।मुख्य वक्ता डॉ. चंद्रमोहन शर्मा ने महिलाओं से विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन के कार्यों में महिलाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिभा गोयल, सोनिया नारंग, अंजली सिंह, अंजू विश्वकर्मा, सीमा गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, स्वाति गुप्ता, नीता गुप्ता, सुमन शर्मा, प्रीति गोयल, रश्मि गुप्ता, बबीता तायल, किरण गुप्ता, रेखा गुप्ता सहित सैकड़ों महिलाओं का सहयोग रहा।वहीं, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, मंत्री आतिश गुप्ता, सत्संग प्रमुख प्रदीप गुप्ता और अन्य कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभालीं। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने सामूहिक सहभोज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group