मुजफ्फरनगर । रुड़की बाईपास पर हुए सड़क हादसे में मुजफ्फरनगर के मोरना निवासी 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। राजाजी ढाबे के पास होटल रोमियो लेन के निकट बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की, लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था।जानकारी के अनुसार, मोरना निवासी रविकांत पुत्र शहरी बाइक से कहीं जा रहे थे। रुड़की बाईपास पर राजाजी ढाबे के समीप उनकी बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को देखा, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक की पहचान रविकांत के रूप में हुई है। वह मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ क्षेत्र के मोरना गांव के निवासी थे और उनकी उम्र 33 वर्ष थी। पुलिस हादसे की वजह जानने में जुटी है। फिलहाल ट्रैक्टर की गति और दुर्घटना की परिस्थितियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।