मुजफ्फरनगर । बुढ़ाना क्षेत्र के गांव भसाना के निकट बुधवार को सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सूअरों के लिए चारा और अन्य सामान लेने जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कोल्ड ड्रिंक से लदी मैक्स गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप में सवार तीनों लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, उमरपुर गांव निवासी विनोद और ब्रह्म सिंह सूअर पालन का काम करते हैं। दोनों पिकअप में सवार होकर सामान खरीदने बुढ़ाना आ रहे थे। वाहन को दिनकरपुर गांव का युवक चला रहा था। भसाना के पास पहुंचते ही पिकअप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़ी मैक्स में पीछे से टक्कर मार दी।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के समय युवकों के शराब के नशे में होने की आशंका भी जताई गई है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group