मुजफ्फरनगर(दीपक वर्मा)। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व मंगलवार को मुजफ्फरनगर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के नुमाइश कैंप में रावण दहन का आयोजन किया गया। रावण के पुतले में आग लगते ही पूरा मैदान आतिशबाजी की रोशनी से जगमगा उठा। आसमान में उठती आग की लपटों और धुएं के बीच लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।नुमाइश कैंप में रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान मैदान में लोगों की भीड़ नजर आई। रावण का पुतला जलते ही चारों ओर उत्साह का माहौल बन गया। लोगों ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दशहरा पर्व को लेकर उत्साह दिखाई दिया।दशहरा पर्व भगवान श्रीराम की ओर से रावण पर विजय प्राप्त करने की याद दिलाता है। यह पर्व संदेश देता है कि अहंकार, अन्याय और बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हों, अंत में जीत सत्य और धर्म की ही होती है।मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान में दशहरा उत्सव के दौरान रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों के दहन की परंपरा रही है। इस वर्ष भी आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। फोटो कैप्शन: मुजफ्फरनगर के नुमाइश कैंप में रावण दहन के दौरान आसमान में उठती आग की लपटें और कार्यक्रम देखने पहुंचे लोगों की भीड़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group