मुजफ्फरनगर। ड्यूटी पूरी कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। तितावी थाना क्षेत्र में डिंडावली-मुकंदपुरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कर्मचारी की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में शोक छा गया।जानकारी के अनुसार, आरिफ खान बघरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत थे। वह ड्यूटी खत्म करने के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। इसी दौरान डिंडावली-मुकंदपुरा मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आरिफ खान की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। आरिफ खान के बेटे सहारयार खान ने घटना के संबंध में तितावी थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब हादसे में शामिल वाहन और उसके चालक का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group