मुजफ्फरनगर। अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता में नचिकेता स्कूल्स के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जीडी गोयनका स्कूल में आयोजित श्री गोपी चंद गोयल स्मृति प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शतरंज और कैरम में स्वर्ण पदक जीतकर सफलता हासिल की। वहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भी स्कूल की छात्रा ने स्थान प्राप्त किया।शतरंज के बालक वर्ग में दर्श, अथर्व और अरहम की टीम ने बेहतरीन रणनीति और एकाग्रता का परिचय देते हुए मेजबान जीडी गोयनका स्कूल को हराकर पहला स्थान हासिल किया। कैरम के बालिका वर्ग में आव्या गोयल और रूही चौधरी ने अपनी शानदार खेल तकनीक के दम पर प्रतिद्वंद्वी टीम को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता।इसके अलावा कक्षा एक की छात्रा नित्या बाठला ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति से प्रभावित करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। तीनों उपलब्धियों से विद्यालय में खुशी का माहौल है।विद्यालय की उपप्रधानाचार्या जसबीर कौर और उपप्रधानाचार्या (प्रशासन) विक्की जैन ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group