मुजफ्फरनगर। शहर में जाम और अव्यवस्थित यातायात से लोगों को हो रही परेशानी को लेकर शिवसेना ने पुलिस-प्रशासन के सामने नाराजगी जताई। संगठन के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से मुलाकात कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने और वाहन चालकों को चेकिंग के नाम पर परेशान किए जाने की शिकायत उठाई।शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी ट्रैफिक से मुलाकात कर शहर की प्रमुख सड़कों पर लगने वाले जाम का मुद्दा उठाया। पदाधिकारियों का कहना था कि ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या और सड़कों पर अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद व्यवस्था सुधारने के बजाय वाहन चालकों के चालान काटने पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।संगठन के नेताओं ने त्योहारों के दौरान चेकिंग के नाम पर आम लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने ई-रिक्शा के संचालन को व्यवस्थित करने, अतिक्रमण हटवाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की।प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से समस्याओं का समाधान कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। एसपी ट्रैफिक ने शिकायतों पर उचित कार्रवाई और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने का आश्वासन दिया।इस दौरान जिला प्रमुख मुकेश त्यागी, देवेंद्र चौहान, संजीव वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, मंगतराम सोनकर, विकास पुंडीर, उज्ज्वल पंडित, सत्यम प्रधान, प्रभात रावत, राजेश अरोड़ा और दाताराम सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group