मुजफ्फरनगर। साकेत कॉलोनी में युवती के साथ मारपीट का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की पहचान अयाज के रूप में करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।बताया गया कि युवती और युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी बढ़ने पर युवक ने युवती के साथ मारपीट की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की पूरी घटना कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जानकारी में दोनों के बीच पहले से परिचय और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।