मुजफ्फरनगर। करीब 16 महीने से लापता किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटीयू) थाना पुलिस ने इस मामले में भोपा क्षेत्र के गांव तिस्सा निवासी प्रवीण को गिरफ्तार किया है। किशोरी के मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, भोपा थाना क्षेत्र से किशोरी के लापता होने पर वर्ष 2025 में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन लंबे समय तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देश पर लापता लोगों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसी के तहत 12 नवंबर 2026 को पुलिस टीम ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में प्रवीण पुत्र मामचंद निवासी गांव तिस्सा को भी गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में एएचटीयू थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह नागर की टीम ने की।पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।