मुजफ्फरनगर। जिले में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ककरौली पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी के तीन मामलों का पर्दाफाश किया है। पकड़े गए आरोपितों के कब्जे से छह लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।एसपी देहात अभय संजय महादिक ने बताया कि 18 सितंबर को ककरौली थाना क्षेत्र के बेहड़ा सादात गांव में चोरी की वारदात हुई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। आरोपितों तक पहुंचने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई थीं। इसी दौरान 14 नवंबर को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बेहड़ा सादात रजवाहे की पटरी पर घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वसीन निवासी इंद्राजपुरा, चरथावल और नगर मोहम्मद निवासी बेहड़ा सादात के रूप में हुई है। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने ककरौली थाने के एक तथा मीरापुर थाने के दो चोरी के मामलों का खुलासा किया है।पुलिस के मुताबिक आरोपितों के पास से छह लाख रुपये की नकदी के अलावा 19 अंगूठियां, सोने के सेट, झुमके, चांदी की पायल, बिछुए, कड़े, पाजेब, सिक्के और अन्य आभूषण बरामद हुए हैं। बरामद नकदी में 54 हजार रुपये मीरापुर के एक चोरी के मुकदमे से संबंधित बताए गए हैं।एसपी देहात ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। ऑपरेशन चक्रवात के तहत चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में ककरौली पुलिस और एसओजी देहात की टीम की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group