मुजफ्फरनगर। जिले के नए जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने रविवार को कार्यभार संभालने के बाद प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी लेने में देरी नहीं की। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद वह कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी कार्यालय के साथ कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की कार्यप्रणाली और उपलब्ध व्यवस्थाओं को परखा।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जरूरी सुधारों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर रहने और कार्यों का बेहतर ढंग से संचालन सुनिश्चित करने को कहा।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अमित सिंह और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group