सहारनपुर। सहारनपुर की दानिश कॉलोनी में 25 वर्षीय महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। आरोप है कि 800 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में रिजासत ने मंतशा की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले लोहे की फुकनी से उसके सिर पर कई वार किए और फिर चाकू से गला काट दिया।पुलिस के अनुसार, रिजासत ने कुछ दिन पहले मंतशा को 800 रुपये उधार दिए थे। वह लगातार अपने रुपये वापस मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। 14 नवंबर को आरोपी महिला के घर पहुंचा। उस समय मंतशा घर में अकेली थी। रुपये मांगने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी ने उस पर हमला कर दिया।वारदात के बाद आरोपी घर की छत से कूदकर फरार हो गया। कुछ देर बाद मंतशा का छोटा भाई घर पहुंचा तो कमरे में बहन का शव पड़ा मिला। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी की तलाश की। करीब 17 घंटे बाद रिजासत को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे की फुकनी और चाकू भी बरामद कर लिए।बताया गया कि मंतशा की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। उसकी दो साल की बेटी है। पति से अलग रहने के कारण वह मायके में रह रही थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group