मुजफ्फरनगर। कन्नौज निवासी रोहित शर्मा और मुजफ्फरनगर की शिखा गोयल ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए जिला विवाह अधिकारी के यहां आवेदन किया है। दोनों की ओर से 17 नवंबर को संयुक्त रूप से प्रार्थना पत्र दिया गया था। इस पर जिला प्रशासन ने आपत्ति दर्ज कराने के लिए 16 दिसंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया है।अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला विवाह अधिकारी गंभीर सिंह ने बताया कि रोहित शर्मा (29) पुत्र रामगोपाल शर्मा, निवासी ग्राम जेवां, ब्लॉक जलालाबाद, जिला कन्नौज और शिखा गोयल (22) पुत्री सरजू गोयल, निवासी मकान नंबर 336/1, साउथ कृष्णापुरी, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर ने विशेष विवाह अधिनियम 1954 की धारा पांच के अंतर्गत संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त और फोटो सहित आवेदन प्रस्तुत किया है। दोनों ने आवेदन में स्वयं को अविवाहित बताया है।जिला विवाह अधिकारी ने स्पष्ट किया कि विवाह के संबंध में किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो तो वह 16 दिसंबर 2026 से पहले किसी भी कार्यदिवस में उनके न्यायालय में उपस्थित होकर लिखित रूप से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। तय समय सीमा के बाद मिलने वाली आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।