मुजफ्फरनगर। शादी की पहली सालगिरह पर एक विवाहिता को अपने ही ससुराल के बाहर रात बितानी पड़ी। विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज मांगने, मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। न्याय की मांग को लेकर वह घर के बाहर धरने पर बैठ गई। जानकारी मिलने पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता भी उसके समर्थन में पहुंच गए।किनौनी निवासी विपाशा की शादी 24 नवंबर 2025 को रेशू विहार निवासी यश शर्मा के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे थे। उससे बार-बार दहेज में सामान लाने की मांग की जाती थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और गलत व्यवहार किया जाता था।विपाशा ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे फोन करके घर बुलाया था। वहां पहुंचने पर उसकी सास, ससुर और बुआ ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसका सामान भी बाहर फेंक दिया गया।24 नवंबर को शादी की पहली सालगिरह थी। विवाहिता जब ससुराल पहुंची तो मुख्य गेट पर ताला लगा मिला। उसका आरोप है कि ससुराल वाले मोबाइल फोन बंद करके वहां से चले गए थे। काफी देर इंतजार करने के बाद भी कोई नहीं आया तो वह घर के बाहर ही धरने पर बैठ गई।मामले की जानकारी मिलने पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नगर अध्यक्ष अनुपम शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने विवाहिता से पूरी बात सुनी और उसके समर्थन में धरना दिया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर विवाहिता को न्याय दिलाने की मांग की।विवाहिता ने ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group