मेरठ । युवती से दुष्कर्म के प्रयास और एससी-एसटी एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को सदर बाजार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, बुधवार को घेराबंदी के दौरान आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी सलमान (29) पुत्र इमामुद्दीन निवासी शाहपुर जैननगर, थाना रोहटा है। उसके खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा अपराध संख्या 273/2026 दर्ज है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 127(2), 351(3), 64(2), 62(2) और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस इसी मामले में उसकी तलाश कर रही थी।बुधवार को पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिस का आरोप है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। घायल सलमान को उपचार के लिए पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय भेजा गया।पुलिस के अनुसार, सलमान के खिलाफ मेरठ के सदर बाजार और रोहटा थानों के अलावा गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ कुल चार मुकदमों का आपराधिक रिकॉर्ड बताया गया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group