लखनऊ। शादी का प्रस्ताव ठुकराने से नाराज एक युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि पूरा परिवार उसकी हिंसा का शिकार हो गया। लखनऊ के उदयगंज क्षेत्र में रविवार तड़के घर में घुसे आरोपी ने 18 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंक दिया। विरोध करने पर उसके माता-पिता और भाई पर भी चाकू से हमला कर दिया। वारदात में आरोपी समेत पांच लोग घायल हो गए।परिजनों के मुताबिक, आरोपी तौसीफ उर्फ मन्ना रिश्ते में युवती का चाचा लगता है। वह काफी समय से युवती पर शादी करने का दबाव बना रहा था। युवती के लगातार इनकार करने से वह नाराज था। रविवार सुबह करीब चार बजे वह छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ और युवती को निशाना बनाते हुए तेजाब फेंक दिया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला कर दिया।हमले में युवती का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। उसके पिता शहनवाज (40), मां और 15 वर्षीय भाई को भी चोटें आई हैं। हमले के दौरान आरोपी खुद भी तेजाब की चपेट में आकर झुलस गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।सभी घायलों को उपचार के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार युवती और आरोपी की हालत गंभीर है, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों की स्थिति स्थिर बताई गई है।पीड़िता के चाचा ने हुसैनगंज थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group