मुजफ्फरनगर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राजकीय जिला पुस्तकालय में देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नौ से 17 अगस्त तक चल रहे अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में पुस्तकालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों, युवाओं और कर्मचारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन तथा जिला विद्यालय निरीक्षक के मार्गदर्शन में किया गया। राजकीय जिला पुस्तकालय के प्रभारी डॉ. रणवीर सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में डॉ. राजीव कुमार समेत अन्य लोगों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसके महत्व के बारे में विद्यार्थियों एवं युवाओं को जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों ने देश के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
पुस्तकालय के विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की। आयोजन का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना रहा।
जिला प्रशासन के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजकीय जिला पुस्तकालय में भी विद्यार्थियों और युवाओं को अभियान से जोड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group