बागपत। जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। नए आदेश के तहत चार सीओ को अलग-अलग सर्किल और विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव में थानों के साथ अपराध शाखा, यातायात, साइबर क्राइम और पुलिस कार्यालय की जिम्मेदारियां भी शामिल हैं।नवागत सीओ रजनीश वर्मा को बड़ौत सर्किल का प्रभारी बनाया गया है। अब वह बड़ौत, दोघट, रमाला और छपरौली थानों की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा बड़ौत फायर स्टेशन का काम भी उनके अधीन रहेगा।सीओ रोहन चौरसिया को सीओ नगर बागपत बनाया गया है। उन्हें बागपत, सिंघावली अहीर, बिनौली और महिला थाने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही पुलिस लाइन और बागपत फायर स्टेशन की निगरानी भी करेंगे।सीओ सुकन्या शर्मा को खेकड़ा सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास खेकड़ा, चांदीनगर और बालैनी थानों के साथ साइबर क्राइम थाना और साइबर सेल का काम भी रहेगा। वह आंकिक शाखा और खेकड़ा फायर स्टेशन की व्यवस्था भी देखेंगी।वहीं, सीओ अंशु जैन को कई महत्वपूर्ण शाखाओं की जिम्मेदारी दी गई है। वह अपराध शाखा, एसओजी, सर्विलांस सेल, मीडिया सेल, यातायात, यूपी-112 और महिला सेल का काम संभालेंगी। इसके अलावा स्थानीय अभिसूचना इकाई, आईजीआरएस और पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाएं भी उनके अधीन रहेंगी।अंशु जैन को गैंगस्टर एक्ट और माफिया के खिलाफ कार्रवाई की निगरानी के साथ ई-कोर्ट, न्यायालय सुरक्षा और शिकायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी भी दी गई है।पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव के बाद अधिकारियों के बीच काम का नया बंटवारा हो गया है। अब सभी अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्रों और शाखाओं का कामकाज संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group