बड़ौत। शहर की पत्थर मंडी में अब लोगों को नया प्रवेश द्वार देखने को मिलेगा। करीब 100 साल पुराने गेट को हटाकर उसकी जगह नया गेट बनाया जाएगा। पुराना गेट जर्जर हो चुका है, जिसके चलते नगर पालिका ने उसे हटाने का काम शुरू करा दिया है।गेट तोड़ने और नए निर्माण की तैयारी के चलते बिनौली रोड की ओर से मंडी में आने-जाने का रास्ता फिलहाल बंद कर दिया गया है। यहां लगा लोहे का गेट भी बंद कर दिया गया है। ऐसे में मंडी पहुंचने वाले लोगों को अब गांधी रोड से होकर जाना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों मनोज जैन, संजय जैन, ओम सिंह, दीपेंद्र और आकाश का कहना है कि पुराना प्रवेश द्वार काफी समय से खराब हालत में था। इसके कारण लोगों को परेशानी होती थी। उन्होंने नगर पालिका से जल्द नया गेट बनवाने की मांग की थी, ताकि मंडी में आने-जाने का रास्ता आसान हो सके।नगर पालिका के ईओ मनोज रस्तोगी ने बताया कि पुराने गेट को हटाने का काम जल्द पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद नए प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा।नया गेट बनने से पत्थर मंडी को नई पहचान मिलेगी और व्यापारियों के साथ यहां आने वाले ग्राहकों को भी आवागमन में सुविधा होगी।