मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध हथियारों और सोशल मीडिया पर आपराधिक छवि प्रदर्शित करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरकाजी पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो वायरल करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार थाना पुरकाजी क्षेत्र के गांव कलणपुर निवासी संजू पुत्र बाबूराम द्वारा अवैध हथियारों के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए थे। मामला संज्ञान में आने के बाद पुरकाजी थानाध्यक्ष मानवेंद्र भाटी ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से हथियार भी बरामद किए गए।पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर भय और दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group