मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी युवती दीपिका द्वारा थाना छपार क्षेत्र के गांव खिन्दड़िया निवासी युवक के साथ प्रेम विवाह करने का मामला सामने आया है। विवाह के बाद दंपति मुजफ्फरनगर पहुंचा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।दंपति ने पुलिस अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और आपसी सहमति से विवाह किया है। उनका कहना है कि शादी के बाद परिजनों की नाराजगी के चलते उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका बनी हुई है। इसी को देखते हुए उन्होंने पुलिस प्रशासन से संरक्षण की मांग की है।एसएसपी कार्यालय पहुंचे युवक-युवती ने कहा कि वे बालिग हैं और अपनी इच्छा से साथ रहना चाहते हैं। मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर आवश्यक जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है