मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव छिमाऊ से बहला-फुसलाकर ले जाई गई किशोरी को चरथावल पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है।बताया गया कि किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। शिकायत मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया के निर्देशन में पुलिस टीम सक्रिय हो गई। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी शुभम कुमार उर्फ राहुल पुत्र मदन सिंह निवासी गांव छिमाऊ को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।पुलिस ने किशोरी के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए हैं। बयान और जांच के आधार पर मुकदमे में संबंधित गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group