बांदा। बुंदेलखंड मार्ग पर गुरुवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन आगे चल रहे खाली गैस सिलेंडरों से भरे मालवाहक वाहन में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।यह हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत बुंदेलखंड मार्ग पर हुआ। बताया गया है कि वाहन में एक पुरुष और चार महिलाएं सवार थीं। अचानक हुए इस भीषण हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल एक महिला की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। हादसे में घायल बालिका का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद वाहन में सवार लोग बुरी तरह फंस गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस तथा अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद काटने वाली मशीन तथा क्रेन की सहायता से घायलों और शवों को बाहर निकाला गया। हादसे के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी अमित आसेरी तथा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए उनकी शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वाहन चालक को झपकी आने की आशंका सामने आई है, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर मालवाहक वाहन से टकरा गया। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group