मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि किशोरी अपनी मां और मामा के साथ देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।जानकारी के अनुसार मोरना-बिहारगढ़ मार्ग पर सफर के दौरान अचानक किशोरी की चुन्नी रेहड़े में फंस गई। चुन्नी कस जाने से उसका दम घुटने लगा और देखते ही देखते वह बेसुध होकर गिर पड़ी। परिजन तुरंत उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर में भी काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार करते हुए शव का परीक्षण कराने से मना कर दिया। इसके बाद परिवारजन किशोरी के शव को अपने साथ घर ले गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group