मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल क्षेत्र में युवती को मोबाइल नंबर भेजकर संपर्क करने की कोशिश का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी युवक ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री को पड़ोस की एक महिला के माध्यम से पर्ची भेजी गई, जिसमें मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। युवती द्वारा परिजनों को जानकारी देने पर परिवार ने इसका विरोध किया।आरोप है कि विरोध से नाराज होकर दिलशाद उर्फ मुकद्दस ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। इस दौरान उसने मोटरसाइकिल की चेन से मारपीट की और धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।पीड़ित परिवार की तहरीर पर थाना चरथावल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी दिलशाद उर्फ मुकद्दस को कुल्हेड़ी रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group