मुजफ्फरनगर। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तितावी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों रुपये कीमत की स्मैक बरामद की है।पुलिस के अनुसार ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने धौलरा अड्डे से चिरवा टीला मार्ग पर एक युवक को संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 52.58 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान तौहीद पुत्र जाहिद निवासी गांव छतैला, थाना तितावी के रूप में बताई। पुलिस का कहना है कि आरोपी क्षेत्र में लंबे समय से नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ था और उसके नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही बरामद स्मैक को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group