देहरादून। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाने और उसका यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार विकासनगर की पहाड़ी गली निवासी दानिश पर आरोप है कि उसने इंस्टाग्राम पर खुद को हिंदू युवक बताकर एक युवती से संपर्क किया। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने शादी का भरोसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।पीड़िता का आरोप है कि बाद में युवक की वास्तविक पहचान सामने आई। इसके बाद उसने युवती पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी दी।कोतवाली प्रभारी प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group