मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुरी थाना पुलिस ने बुधवार रात एक शातिर गौकश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस के अनुसार रतनपुरी थाना क्षेत्र में नंगला रियावली और पिठलोखर मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर उसकी मोटरसाइकिल कीचड़ में फंसकर गिर गई। इसके बाद आरोपी जंगल की ओर भागा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गैंदा उर्फ रहीस पुत्र अब्दुल रहीम निवासी नंगला रियावली, थाना रतनपुरी के रूप में हुई है।तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, खोखा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ गौकशी, आर्म्स एक्ट, दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं में करीब 11 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी क्षेत्र का सक्रिय अपराधी है और उसके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group