मुजफ्फरनगर, 5 जून 26। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने जट मुझेड़ा स्थित पोस्टमार्टम हाउस परिसर में पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का सामना करने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।सीएमओ ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, शहरी स्वास्थ्य इकाइयों और स्वास्थ्य विभाग के कार्यालयों में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और हरित वातावरण को प्रोत्साहित करना है।उन्होंने केंद्र सरकार के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल पौधारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि मां के प्रति सम्मान और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी उसी तरह देखभाल करें जैसे परिवार के किसी सदस्य की की जाती है।डॉ. तेवतिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। यदि समाज के सभी लोग मिलकर वृक्षारोपण को जन आंदोलन का स्वरूप दें, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और हरित मुजफ्फरनगर बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group