मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर सिसौना गांव के निकट शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनके मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार हरिद्वार की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक के पीछे बंधा बैग ट्रक से टकरा गया, जिससे बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान तीनों ट्रक के पिछले पहियों की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रविशंकर, थाना प्रभारी छपार मोहित कुमार, यातायात पुलिस तथा अन्य अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं यातायात व्यवस्था संभाली।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी थे।पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारु करा दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group