मुजफ्फरनगर। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 21 ग्राम स्मैक और एक कार बरामद की है।पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध स्मैक लेकर क्षेत्र में आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चरथावल-न्याजूपुरा रोड स्थित काली नदी पुल के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहजाद पुत्र अब्दुल वहाब निवासी अजराड़ा, थाना मुंडाली, मेरठ तथा कासिम पुत्र आबिद निवासी अजराड़ा, थाना मुंडाली, मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शहजाद के पास से 10 ग्राम और कासिम के पास से 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके अलावा दोनों के पास मौजूद स्विफ्ट डिजायर कार को भी कब्जे में ले लिया गया।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group