मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में एक पंचायत सहायक द्वारा आत्मदाह का प्रयास किए जाने से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद सिविल डिफेंस के जवान की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।ग्राम निरमानी निवासी सचिन कुमार, जो पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं, का आरोप है कि कुछ दिन पहले ग्राम सचिवालय में सरकारी कार्य के दौरान गांव के कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी। उन्होंने इस मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।सचिन कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से वह परेशान थे। इसी को लेकर वह गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और कथित रूप से अपने ऊपर तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया।संयोग से उसी समय कलेक्ट्रेट परिसर में अग्निशमन विभाग की मॉक ड्रिल चल रही थी। जैसे ही सचिन ने आग लगाने की कोशिश की, सिविल डिफेंस के एक जवान ने तुरंत पहुंचकर उन्हें रोक लिया और हाथ से लाइटर छीन लिया।सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group