मुजफ्फरनगर, 15 जून 26। केंद्र सरकार के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” अभियान के तहत सोमवार को जिला चिकित्सालय में दिव्यांगजन चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत पात्र दिव्यांगजनों का परीक्षण किया गया। जांच के बाद कुल 66 दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया गया, जिन्हें आगे चलकर उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।अधिकारियों ने बताया कि सरकार का उद्देश्य दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। शिविर में आए लोगों को योजना की जानकारी भी दी गई।इस दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दीक्षा उपाध्याय सहित अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।