मुजफ्फरनगर, 18 जून 26। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष “स्वस्थ आयु के लिए योग” विषय के साथ 21 जून को चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘योग संगम-2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।जिला प्रशासन और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। इसके साथ ही जिलेभर में योग सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न योग शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और जनसंपर्क अभियान संचालित किए जा रहे हैं। “हर घर योगा, हर दिन योगा” के संदेश के माध्यम से लोगों को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा तथा मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत आयुष विभाग की ओर से विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और विभिन्न संस्थानों में भी योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।इसी क्रम में आयुष विभाग के डॉ. राजीव कुमार ने राजकीय जिला पुस्तकालय पहुंचकर पुस्तकालय प्रभारी डॉ. रणवीर सिंह को योग दिवस से संबंधित प्रचार सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने पुस्तकालय के सदस्यों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से 21 जून को आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इसमपाल ने जिले के लोगों से योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का आधार है और नियमित योगाभ्यास से शरीर व मन दोनों को लाभ मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group