मुजफ्फरनगर, 21 जून 26। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. आभा आत्रे ने किया। इस दौरान चिकित्सालय के सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया।योगाचार्य योगेश कुमार के निर्देशन में आयोजित योग सत्र में उपस्थित सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों ने योग की विभिन्न क्रियाओं एवं आसनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. आभा आत्रे ने कहा कि योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक तनाव से राहत मिलती है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि संतुलित और स्वस्थ जीवन जीने की एक सशक्त पद्धति है, जो शरीर और मन के बीच सामंजस्य स्थापित करती है। नियमित योग करने से जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव आता है।कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. मुरली भास्कर, डॉ. प्रीति गर्ग सहित चिकित्सालय के अन्य चिकित्सक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group