मुजफ्फरनगर, 21 जून 26। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दीवानी न्यायालय स्थित केंद्रीय सभागार में विधिक साक्षरता एवं योग शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम माननीय जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का प्रभावी माध्यम है, जिससे शारीरिक और मानसिक समस्याओं से राहत मिलती है।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने सभी से नियमित योग कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ और निरोग जीवन का संकल्प लिया।