खतौली(आकाश तायल)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में त्रिवेणी शुगर मिल परिसर में भव्य योग समारोह का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों ने सहभागिता कर स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शुगर मिल के महाप्रबंधक डी.पी. सिंह, कुलदीप राठी, दिनेश गर्ग तथा भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय प्रधान निर्मल कुमार जैन, जिला प्रधान बाबूराम वर्मा, महिला जिला प्रधान शशि गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक प्रवीत कुमार और राकेश कुमार गुप्ता द्वारा मां सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।योग समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना और योग गीत से हुई, जिसे नीना देवी ने प्रस्तुत किया। इसके बाद गहरे और लंबे श्वास, ॐ ध्वनि तथा गायत्री मंत्रोच्चार के साथ योगाभ्यास प्रारंभ कराया गया।भारतीय योग संस्थान के प्रशिक्षकों अरुण धारीवाल, मनोज भारती, अरुण जैन, अंजलि सिंह, सतेन्द्र काकरान, राकेश गुप्ता, गीता जैन, शशि गुप्ता, सोनिका नारंग, राजकुमारी शर्मा और पदमा तोमर ने साधकों को ताड़ासन, पादहस्तासन, हास्य आसन, ग्रीवा चालन, वक्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, सिंह गर्जना आसन, शलभ आसन, सेतुबंध आसन तथा शवासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। साथ ही प्राणायाम और ध्यान का भी प्रभावी अभ्यास कराया गया।कार्यक्रम का संचालन साध्वी ललिता देवी एवं अंजू खुराना ने किया। सामग्री स्टॉल व्यवस्था में प्रवीन अग्रवाल, प्रवीन गुप्ता, रवि प्रकाश गुप्ता और रीता गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। योग शिविर में लगभग 250 साधकों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।इस अवसर पर शुगर मिल के महाप्रबंधक डी.पी. सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाए रखता है। प्रांतीय प्रधान निर्मल कुमार जैन ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में योग पहले से अधिक आवश्यक हो गया है। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रधान बाबूराम वर्मा ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।योग दिवस कार्यक्रम की सफलता में जगमोहन जैन, तेजेंद्र भाटिया, नरेश अग्रवाल, मदन छाबड़ा, सुनील टाइगर, रोशनी सिंह, अंकुर तायल, विजय चौहान, विनीता रानी, नीना देवी और अंजू विश्वकर्मा सहित अनेक लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group