मुजफ्फरनगर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत थाना भोपा पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंटों पर कार्रवाई करते हुए पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी भोपा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर वांछित आरोपियों को उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम कासमपुर निवासी गुलशन, ककराला निवासी रामकुमार, ग्राम तिस्सा निवासी मुन्तियाज, तथा ग्राम मोरना निवासी नौबहार और आलम शामिल हैं। सभी आरोपी विभिन्न मामलों में न्यायालय से जारी वारंट के तहत वांछित चल रहे थे।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध दंगा, मारपीट, धमकी, विद्युत अधिनियम तथा अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। लंबे समय से न्यायालय में पेश न होने के कारण इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे।कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक पिंटू चौधरी, उपनिरीक्षक लाल सिंह, उपनिरीक्षक आकाश शर्मा, कांस्टेबल हरेंद्र, अनुपम यादव तथा दलेल यादव शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वांछित और वारंटी अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group